Delhi

जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

Delhi Police reach Judge House

नई दिल्ली, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर बुधवार को दिल्ली पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि, उनके स्टोर रूम और आसपास की जगह को सील किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक डीसीपी नई दिल्ली देवेश कुमार महला अपनी टीम के साथ घटना वाली जगह पर पहुंचे। आग लगने वाली जगह को जांच कमेटी के कहने पर सील किया जा रहा है।

जस्टिस यशवंत वर्मा के घर नई दिल्ली के डीसीपी व अन्य आला अधिकारी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ तुगलक रोड के एसएचओ भी मौजूद रहे। आग लगने की सूचना जस्टिस यशवंत वर्मा के निजी सहायक ने 14 मार्च को रात 11.30 बजे दी थी, जिसे आधी रात बुझा लिया गया था।

ये है पूरा मामला

जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से जले हुए नोटों के बंडल मिले थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया था। जिसमें जज के सरकारी आवास में नोटों के बंडल जले हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास के बाहर भी 500 रुपये के जले हुए नोट मिले थे। जस्टिस यशवंत वर्मा का सरकारी आवास दिल्ली के 30 तुगलक रोड पर है। जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी घर पर नोटों के बंडल के आरोपों की जांच तीन जजों की इन हाउस कमेटी कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top