Jharkhand

हिंदी साहित्य भारती का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, सौंपा आमंत्रण पत्र

राज्यपाल से मुलाकात कर सम्मानित करते हिंदी साहित्य भारती के प्रतिनिधिमंडल सदस्य

रांची, 11 जून (Udaipur Kiran) । हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने राज्यपाल को आगामी जुलाई माह में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आग्रह किया और उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सज्जन ने की।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद डॉ. अरुण सज्जन ने बताया कि हिंदी साहित्य भारती की ओर से राज्यपाल को साहित्यिक कृतियों की तीन चयनित पुस्तकें और एक पारंपरिक शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधिमंडल में हिंदी साहित्य भारती, रांची के जिला अध्यक्ष बलराम पाठक, संगठन महामंत्री अजय राय और उपाध्यक्ष संजय सराफ मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top