CRIME

साधु पर जानलेवा हमला, आगरा रेफर

साधू को एंबुलेंस में बैठाते हुए

फिरोजाबाद, 2 सितम्बर (Udaipur Kiran) । थाना रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने एक साधु पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल साधु को उपचार हेतु आगरा रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

जनपद मैनपुरी निवासी साधु केशवदेव उर्फ शिवदयाल उर्फ प्रेमानंद हाल में थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव रैपुरा स्थित कोठरी में रहते थे। रविवार की रात में अज्ञात हमलावरों ने साधु पर फायरिंग कर दी। गोली साधु के सिर में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साधु को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है।

इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि केश्वदेव उर्फ शिवदयाल पर हमला हुआ है। वह मैनपुरी के रहने वाले हैं। पूर्व में शिकोहाबाद रहे। अभी पिछले तीन महींने से यहां एक कोठरी में रहते थे। उन्हें अस्पताल भेजा गया।जहां से उन्हें उपचार हेतु आगरा रेफर किया गया है। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर आशंका जाहिर की है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर हमलावरों को जेल भेजा जाएगा।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Most Popular

To Top