West Bengal

इस्लामपुर में ट्रॉली बैग से शव बरामद

ट्रॉली बैग से शव बरामद

उत्तर दिनाजपुर, 02 मई (Udaipur Kiran) । जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सोनाखोदा इलाके से एक लाल रंग के ट्रॉली बैग से शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति सोनाखोदा इलाके से गुजर रहा था। तभी उनकी नजर पास के मक्के के खेत में एक लाल रंग का ट्रॉली बैग पड़ा मिला। इस तरह ट्रॉली देखकर उन्हें थोड़ा संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया। बाद में सभी ने घटना की सूचना इस्लामपुर थाने को दी। जब पुलिस पहुंची और ट्रॉली बैग खोला तो सबकी आंखें खुली रह गई। बैग के अंदर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर महकमा अस्पताल भेजा गया।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। स्थानीय लोगों ने भी उस व्यक्ति को पहले कभी इस क्षेत्र में नहीं देखा। पुलिस का अनुमान है कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है। पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top