West Bengal

मंदिरबाजार में मिला लापता व्यक्ति का शव

dead body

दक्षिण 24 परगना, 24 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । मंदिरबाजार थाना के बिश्वेश्वरपुर इलाके में एक खेत से सोमवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक का नाम शहाजुद्दीन मल्लिक है। इस घटना में संलिप्तता के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यक्ति रविवार को जलसा देखने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शहाजुद्दीन मल्लिक मगराहाट थाना क्षेत्र के धनपोता ग्राम पंचायत इलाके का निवासी था। वह चोरी के काम में संलिप्त था। रविवार को इलाके में एक जलसा का आयोजन किया गया था। वह रात को घर से जलसा देखने के लिए निकला था। लेकिन यह ज्ञात नहीं है कि वह वहां गया था या नहीं। उसके परिवार के सदस्य उसे ढूंढ नहीं पाए। मोबाइल फोन से भी उससे सम्पर्क नहीं हो सका। सोमवार सुबह एक स्थानीय व्यक्ति उस इलाके में खेत में काम करने गया था। उसने एक आदमी को खेत में मुंह के बल लेटा हुआ देखा। पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस पहुंची और शव बरामद किया तो पता चला कि वह लापता शहाजुद्दीन मलिक का शव था। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के कई घाव थे। मृतक के परिवार का आरोप है कि सहरुल मोल्ला नाम का एक व्यक्ति हत्या में शामिल हो सकता है। व्यापारिक कारणों से दोनों के बीच अक्सर टकराव होता रहता था।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top