RAJASTHAN

प्रदेश में दिन का पारा चढ़ा और रात का गिरा

मौसम

जयपुर, 22 अप्रैल (Udaipur Kiran) । प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। आगामी एक सप्ताह में प्रदेश के कई शहरों का पारा 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में आगामी दिनों में हीटवेव चलने को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 42.3 डिग्री के साथ कोटा का दिन और 26 डिग्री के साथ जयपुर की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों के दिन के तापमान में बढ़ोतरी तो वहीं सोमवार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 12 से 63 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई। मंगलवार को राज्य में अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने तथा तापमान सामान्य के आस पास दर्ज किया गया। हालांकि लूणकरणसर के रात के तापमान में सबसे 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में आगामी दिनों में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

जयपुर का दिन का पारा बढ़ा, रात का गिरा

जयपुर के दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर के दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में सोमवार रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। आगामी दिनों में जयपुर के दिन के पारे में और बढोतरी होने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

कोटा 42.3

बाड़मेर 42.2

चित्तौड़गढ़ 42.1

श्रीगंगानगर 42

पिलानी 41.6

धौलपुर 41.5

फलौदी 41.2

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top