Punjab

जीरकपुर में मुठभेड़ के बाद हत्या के मामले में दाे गिरफ्तार

चंडीगढ़, 20 मई (Udaipur Kiran) । पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ के निकट जीरकपुर में मुठभेड़ के बाद दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ के दाैरान

दाे आराेपित घायल हुए हैं। पुलिस ने घायल बदमाशाें काे अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार जीरकपुर में मंगलवार की सुबह तड़के जालंधर सीआईए और मोहाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मामले में आराेपित की

तलाश में छापा मारा। पुलिस 10 मई को जालंधर में हुए एक मर्डर में आराेपिताें की तलाश थी। दोनों आरोपियों ने भागने के प्रयास में पहले पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की और फिर गोलियां चलाई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ के दौरान आराेपित गाैरव

और आकाश के पैरों में गोली लगी हैं। इसके बाद पुलिस ने दाेनाें काे गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

पुलिस के मुताबिक, 10 मई को जालंधर के बस्ती शेख थाना में एक केस दर्ज हुआ था। कुछ आरोपिताें ने एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपित फरार चल रहे थे। सीआईए जालंधर की टीम को इस मामले में इनपुट मिला था। इसके बाद जीरकपुर क्षेत्र के माइक्रो प्लाजा एरिया में आरोपियों का लिंक मिला। फिर जालंधर और ढकौली थाने की पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन चलाया।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top