Uttar Pradesh

माता पिता के झगड़े से परेशान बेटी कुए में कूदी, मौत

बांदा, 12 जून (Udaipur Kiran) । माता पिता के झगड़े से परेशान बालिका ने कुए में छलांग लागकर खुदकुशी कर लिया। घटना से इलाके में हडकंप मच गया। देखते ही देखते तमाम ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा को गई। ग्रामीणों ने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई। करीब चार घंटा के रेस्क्यू आपरेशन के बाद उसका शव कुए से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी 11 वर्षीय अंजना पुत्री जीतकुमार ने गुरूवार की सुबह नजदीक स्थिति कुए में छलांग लगा कर खुदकुशी कर लिया। घटना से इलाके मे अफरा तफरी मच गई। पहले तो ग्रामीणों ने उसे कुएं से निकालने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मिली। मामले की जानकारी फायर बिग्रेड दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने जवानों ने करीब चार घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद अंजना का शव कुएं से बाहर निकाल पाए। मृतका की मां चंपा ने बताया कि वह बीामार थी। अक्सर कुए में कूद कर जान देने की बात कहती थी। वह बुधवार को अस्पताल से छुट्टी करा कर घर आई थी। गुरूवार की सुबह मां चंपा पड़ोस की कुछ महिलाओं से कहने लगी कि अजंना की तबियत ठीक नही हो रही है। उसे देव स्थान लेकर जाना है। इसी बीच जीतकुमार आ गया और अपनी पत्नी चंपा से कहना लगा कि गांव की महिलाओं से क्यों बताती हो। इसी बात को लेकर माता पिता के बीच विवाद हो गया। जीतकुमार चंपा को पीटने लगा। अंजना बचाने आई तो उसे भी पीटने की बात कही। जीत कुमार हाथ में हंसिया भी लिए था। इसी से नाराज हो कर उसने यह घटना अंजाम दी। बड़ी बहन नेहा ने बताया कि वह दौड़ कर अंजना के पीछे कुआ पहुंच गई। उसने उसका हाथ भी पकड़ लिया था। हाथ छुड़ाकर वह कुएं में कूद गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका तीन बहनो में दूसरे नबंर की थी। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Most Popular

To Top