Delhi

दरगाह की दीवार गिरी, एक की माैत

नई दिल्ली, 13 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्य जिले के नबी करीम में शुक्रवार सुबह दरगाह की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। दरगाह की दीवार के मलबे में तीन लोग दब गए थे। काफी मशक्कत के बाद दो लोगों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया। जबकि एक की मलबे में दबकर मौत हो गई।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह 7:00 बजे यह हादसा हुआ है। मौके पर दमकल की टीम पहुंची और मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। डीसीपी एम हर्षवर्धन के अनुसार मृतक की पहचान रहमत (35) के रूप में हुई है। उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला रहमत ई रिक्शा चलाता था। वह मस्जिद के साथ तिरपाल लगाकर रहता था।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top