CRIME

साइबर ठग ने निजी कम्पनी के कर्मचारी के खाते से उड़ाए 2.85 लाख

साइबर ठग ने निजी कंपनी के कर्मचारी के खाते से उड़ाए 2.85 लाख

मुरादाबाद, 22 सितम्बर (Udaipur Kiran) । थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी निजी कम्पनी में कार्यरत कर्मचारी ने थाना साइबर क्राइम पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि तीन माह पूर्व अज्ञात साइबर ठग ने उनके खाते से ₹2,85,000 दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साइबर सेल की जांच पड़ताल में पता चला कि यह रकम दो खातों में ट्रांसफर हुई है। साइबर क्राइम पुलिस ने रकम होल्ड करा दी है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मऊ निवासी सौंदर्य सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह निजी कम्पनी में कार्यरत है। उनके खाते से बीते 11 जून

को दो लाख 85 हजार रुपये किसी दूसरे खाते में साइबर ठगों ने ट्रांसफर कर लिए थे। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में की थी। साइबर सेल की जांच पड़ताल में पता चला कि यह रकम राहुल कुमार सिंह और अमरेश कुमार सिंह के खाते में ट्रांसफर हुई है। इसके बाद रकम खातों में होल्ड करा दी गई है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल

Most Popular

To Top