Jammu & Kashmir

सीयूजे ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया

सीयूजे ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया

जम्मू, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को भौतिकी और खगोल विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित समारोह के साथ राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. संजीव जैन के संरक्षण और स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज (एसबीएएस) के प्रमुख और डीन प्रो. विनय कुमार के सह-संरक्षण में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. संजीव जैन द्वारा औपचारिक उद्घाटन के साथ हुई। इसके बाद प्रो. विनय कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के महत्व पर जोर दिया और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की उल्लेखनीय उपलब्धियों, विशेष रूप से चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग पर प्रकाश डाला।

अकादमिक संकाय के डीन प्रो. सुरम सिंह ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा का एक अंतर्दृष्टिपूर्ण अवलोकन प्रदान किया जिसकी जड़ें भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के दूरदर्शी संस्थापक डॉ. विक्रम साराभाई तक जाती हैं। उनके संबोधन ने अंतरिक्ष अन्वेषण के महत्व और वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति पर इसके प्रभाव को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता, कविता पाठ, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता समेत कई गतिविधियां हुईं, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता टीम में सुनाक्षी, श्रीयांक, वरुण और अमित शामिल थे जबकि भूमिका और अक्षय को उपविजेता घोषित किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अभिश्री और स्वास्तिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्शिया और रितिका फिस्के उपविजेता रहीं। कविता प्रतियोगिता में स्वास्तिक और अर्शिया को क्रमश: विजेता और उपविजेता घोषित किया गया। पोस्टर मेकिंग श्रेणी में कृतिश, खुशी और तनुश्री पाठक विजेता और उपविजेता रहीं। डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता में नेहा और भावना विजेता रहीं, जबकि विशाली और अरुणिमा उपविजेता घोषित की गईं।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा / बलवान सिंह

Most Popular

To Top