Haryana

फरीदाबाद: शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

भोलेबाबा का दूध-दही से अभिषेक करते हुए कांवडिय़े

दूध-दही, भांग-धतूरा से किया भोलेबाबा का अभिषेक

फरीदाबाद, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । फऱीदाबाद में शुक्रवार को शिवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही बम-बम भोले के जयकारों के साथ कावड़ लेकर पहुंचे भक्तों ने शिवलिंग पर जल अर्पित किया। भगवान भोलेनाथ से सुख शांति के लिए कामना की। इस आधुनिक चहल-पहल भरी जिंदगी में लोग आस्था के फलीभूत सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर हरिद्वार और गौमुख से आते हैं। मंदिरों में शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अपने परिवार और देश में अमन चैन बना रहे है इसके लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं। सावन मास की शिवरात्रि का अलग ही महत्व होता है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस दिन भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाया जाता है। माता पार्वती की भी पूजा की जाती है।

मंदिर के पुजारी ने कहा आज शिवलिंग पर दूध-दही जल,भांग-धतूरा से अभिषेक करने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं। लोगों की मनोकामना को पूरा करते हैं। इस श्रवण सावन माह पांच सोमवार है। रक्षा बंधन भी सोमवार के दिन ही आने वाला है, वह भी दिन बहुत शुभ है। आज शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए शिव भक्तों की सुबह 6 बजे से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद शिव भक्तों ने कहा भोले बाबा को जल चढक़र बहुत ज्यादा खुश है। हर साल हरिद्वार से जल लेने के लिए जाते हैं। शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल चढक़र परिवार में सुख शांति बनी रहे, इसकी भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं। लाखों की संख्या में लोग हरिद्वार और गोमुख से जल लेकर अपने-अपने स्थान पर पहुंचते हैं। भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूरी करते हैं, हम भी यही कामना करते हैं लोगों की मनोकामना पूरी हो और देश में भी सुख शांति बनी रहे।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर शर्मा

Most Popular

To Top