Madhya Pradesh

छतरपुर: गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बागेश्वर धाम में उमड़ा भक्‍तों का सैलाब

छतरपुर:  बागेशवर धाम में गुरर्पूणिमा महाेत्सव का तीसरा, भक्ताें का सैलाब

छतरपुर 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । छतरपुर जिले में करोड़ो लोगों की आस्था के केन्द्र सिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में 5 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव चल रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार कों लाखों लोगो ने सुबह से बालाजी के दर्शन किए और इसके बाद अपने गुरू के दर्शन किए।

जानकारी के लिए बता दें कि यह बागेश्वर धाम की आस्था है जो देश-विदेश से लाखों लोगों को यहां खींचकर लाई है। महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, भोजन, आवागमन की विधिवत व्यवस्थाएं की गई है।

बागेश्वर धाम में सुबह करीब 4 बजे से बालाजी के दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था। मंदिर के आसपास का समूचा क्षेत्र लोगों से भर गया। बालाजी की कृपा पाने के लिए लोग आतुर रहे। सुबह की महा-आरती के बाद बालाजी के दर्शनों का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इधर, शनिवार दोपहर 12 बजे से मुख्य पंडाल पर पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन के लिए लोग इकट्ठा हो गए थे। पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पादुकाओं का पूजन हुआ। इसके बाद गुरू दर्शन प्रारंभ हुआ।

बागेश्वर महाराज के देश-विदेश में शिष्य-गण फैले है। इस वजह से महोत्सव को 8 दिवसीय रखा गया है। शनिवार और रविवार को पादुका पूजन व गुरू-दर्शन का कार्यक्रम है। जिसके तहत यह आयोजन शुरू हुआ। लोग लंबी कतार में लगे गुरू दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। लोगों में गजब का उत्साह का देखने को मिल रहा था। महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सभी लोग व्यवस्था में अपना सहयोग करें। महामंत्र का जप करते हुए आगे बढ़ें। यह कार्यक्रम सभी शिष्यगणों का है। इस वजह व्यवस्था भी सभी को देखनी होगी। एएसपी विक्रम सिंह के नेतृत्व में 4 जिलों की पुलिस सैकड़ों की संख्या में बल तैनात बागेश्वर धाम में लाखों लोग आ रहे है।

(Udaipur Kiran) / सौरव भटनागर / राजू विश्वकर्मा

Most Popular

To Top