Uttar Pradesh

हरितालिका तीज पर लोधेश्वर महादेवा में उमड़ा जन सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

फ़ोटो
शिवभक्तों का पबोटो

बाराबंकी, 06 सितम्बर (Udaipur Kiran) । हरितालिका तीज पर शिव भक्तों का लोधेश्वर महादेवा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। दाेपहर तक करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं में जलाभिषेक कर दर्शन पूजन अर्चन कर मनवांछित फल की कामना की। गुरुवार से ही हर हर महादेव की आवाज से महादेवा नगरी गुंजायमान हो रही है।

शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक कड़ी धूप में भी लोग लाइन में लगकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन अर्चन कर रहे थे। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। दाे दिन पहले से ही लोग कंधे पर कांवर रखकर पीले वस्त्र पहनकर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए महादेवा की ओर आ रहे थे। ऑडिटोरियम से लेकर केसरीपुर मोड तक भारी भीड़ थी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मेला परिसर में नगर पंचायत रामनगर विकासखंड रामनगर व सूरतगंज के सैकड़ों सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था में जुटे थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपर पुलिस अधीक्षक सी एल सिन्हा स्वयं संभाले थे। एसडीएम पवन कुमार, सीओ आलोक पाठक मेले क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। थाना प्रभारी रत्नेश पांडेय, चौकी इंचार्ज महादेवा संतोष त्रिपाठी मंदिर के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था संभाले थे।

इसके अतिरिक्त चार मजिस्ट्रेट व चार पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर नजर रखे थे। 12 एसएचओ, 14 इंस्पेक्टर, 140 उप निरीक्षक, 9 महिला उप निरीक्षक, 380 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल, 30 यातायात पुलिस, 140 होमगार्ड के साथ एक कम्पनी पीएसी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद थी। 45 सीसीटीवी कैमरे पूरे मेला परिसर में लगाये गए थे। जल पुलिस व आधा दर्जन गोताखोर मोटर बोर्ड के साथ अभरण सरोवर पर तैनात थे। सादी वर्दी में पुलिस कर्मी चोर उचक्को व असामाजिक तत्वों पर नजर रख रहे थे। जलाभिषेक का क्रम जारी था जो देर रात तक चलता रहेगा।

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Most Popular

To Top