Uttrakhand

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर क्रांस कंट्री दौड़ का आयोजन

सीएम के जन्मदिवस पर क्रांस कंट्री दौड़ का आयोजन

हल्द्वानी, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सोमवार को क्रांस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में करीब 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ नैनीताल रोड़ तिकोनिया होते हुई वापस स्टेडियम में आकर समाप्त हो गयी। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार भी वितरित किये गये। क्रांस कंट्री दौड़ का शुभारम्भ स्पोर्ट्स स्टेडियम से मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर किया। दौड़ में 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ नैनीताल रोड, तिकोनिया चैराह होते हुये वापस स्टेडियम में पहुचकर समाप्त हो गयी। इस दौरान लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Most Popular

To Top