
पूर्वी चंपारण,04 जनवरी (Udaipur Kiran) । डीएसपी सदर के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर कई कांडों के नामजद इनामी अभियुक्त को सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त पर बीस और पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी रामप्रवेश कुमार बताया जाता है। जिसपर अलग अलग कांडों में गिरफ्तारी के लिए बीस हजार व पांच हजार का अलग अलग इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त पर बंजरिया थाना कांड संख्या 874/22 के एक लूट कांड के एक मामले सहित सुगौली थाना में डकैती व आर्म्स एक्ट के मामले में दो अलग अलग मामलों में फरार चल रहा था।
छापेमारी टीम में सदर डीएसपी जितेश पाण्डेय,सुगौली थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह,बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान,सुगौली अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज,सिपाही अरविंद कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
