Jharkhand

भाकपा नेत्री गायत्री देवी का हार्ट अटैक से निधन

गायत्री देवी की फाइल फोटो

रांची, 12 जून (Udaipur Kiran) । भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड राज्य के संगठन विभाग के सचिव बोकारो निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव की धर्मपत्नी और पार्टी नेत्री गायत्री देवी का निधन इलाज के दौरान हो गया।

गायत्री देवी का निधन बुधवार की रात्रि में हार्ट फेल होने से पटना स्थित मेदांता अस्पताल में हुआ। गायत्री देवी के निधन पर भाकपा के राज्य परिषद की ओर शोक प्रकट किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह जानकारी पार्टी के नेता अजय सिंह ने गुरुवार को दी।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top