Jharkhand

बारबाडोस में होगा सीपीए का 68 वां सम्मेलन

बैठक की तस्वीर
विधानसभा अध्यक्ष

रांची, 22 अप्रैल( हि.स.)। झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक मंगलवार को आयोजित हुई है। बैठक की शुरुआत अध्यक्ष झारखंड विधानसभा सह सभापति राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा रबीन्द्रनाथ महतो ने अपने प्रारंभिक वक्तव्य से शुरू की। सीपीए झारखंड शाखा के पूर्व सदस्य कृष्णानंदन झा और बच्चा सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया ।

अध्यक्ष ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की स्थापना और संगठन की भूमिका के संबंध में कहा कि वर्ष 1911 में गठित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ 56 देशों का भव्य संगठन बनकर उभरा है जो संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद दूसरा सबसे बड़ा संगठन है। सुशासन लोकतंत्र और मानव अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए तथा कानून निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है।

अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जैसे बड़े संगठन में हम अपनी उपस्थिति दर्ज कराने तक सिमित न होकर,ऐसे सम्मेलन से राष्ट्र की तरक़्क़ी में हम अपनी भागीदारी किस तरह निभा पाये इस पर भी हमें सोचना चाहिए। आगामी सम्मेलन के संबंध में उन्होंने बैठक में जानकारी दी कि छह अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक सीपीए का 68 वां सम्मेलन सम्मेलन बारबाडोस में आयोजित होगी । प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा सह सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा माणिक लाल हेम्ब्रम बैठक में वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किए और जानकारी दी कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के सदस्यों की संख्या वर्तमान में 137 है।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर , मंत्री दीपक बिरूवा, सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिंह , सदस्य जनार्दन पासवान, सदस्य डॉक्टर नीरा यादव, सदस्य निरल पूरती, सदस्य उमाकांत रजक, सदस्य रामचंद्र सिंह सहित सीपीए झारखंड शाखा से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top