Uttar Pradesh

गाय के दूध से बच्चे का विवेक बढ़ता है, नशे की तरफ उसका ध्यान नहीं जाता – पूर्व सांसद कौशल किशोर

मंच पर बोलते हुए पूर्व मंत्री कौशल किशोर

लखनऊ, 25 जनवरी (Udaipur Kiran) । पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि भैंस का दूध मंगोल लेकर आए, जो बेहद नुकसान करता है। गाय का दूध ज्यादा फायदेमंद है। बच्चों को भैंस का दूध बचपन से पिलाया जाएगा तो वे लड़ाई झगड़े करने वाला हो जाएगा। गाय का दूध पिलाने पर बच्चे का विवेक बढ़ता है, नशे की तरफ उसका ध्यान नहीं जाता है।

अलीगंज के सेक्टर क्यू में गतिविधि गौ सेवा के गौ विज्ञान परीक्षा प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि कौशल किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तय कराया है कि चार गोवंश पालने पर सरकार रुपये दे रही है। आप सभी से आग्रह कि गोवंश का पालन कीजिए। कोई दूध देने वाला आता है तो उससे गाय का दूध मांगो। जब आप ऐसा करेंगे तब ही वह बड़ी संख्या में गाय पालेगा। गाय के दूध की मांग बढ़ेगी तो गोवंश पालन भी बढ़ेगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर से भारत के खिलाफ साजिश चल रही है। हमारे बच्चाें तक नशे को पहुंचाया जा रहा है। नौजवानों को नशा देकर मंदबुद्धि बनाया जा रहा है। भविष्य को बिगाड़ा जा रहा है। नशा का आदी बनाया जाता है। आज बच्चे गणतंत्र दिवस भूल रहे हैं। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों में हमने नशा मुक्त गणतंत्र मनाने का निर्णय किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top