Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने घूस लेते कानूनगो को किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम ने घुस लेते कानूनगों को किया गिरफ्तार

जौनपुर, 01 अगस्त (Udaipur Kiran) । जनपद की बदलापुर तहसील में वाराणसी से आई भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम ने गुरूवार दोपहर लगभग दाे बजे कानूनगो को रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र में सुभाष चंद निगम ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन विभाग में लिखित सूचना दिया था कि तहसील के कानूनगो सुभाष चंद सरोज एक काम करने के लिए उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम ने नोटों पर केमिकल लगाकर निगम को दिया और योजना के तहत निगम ने जैसे ही नोट कानूनगो को पकड़ाया, वैसे ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अपने को फंसता हुआ देखकर कानूनगो इधर-उधर की पैतरेंबाजी करने लगा। टीम ने उसकी एक भी नहीं सुनी एवं कानूनगो को पकड़ कर बक्शा थाने ले गये। भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम द्वारा कानूनी कार्रवाई थाने पर की जा रही है। हालांकि इस मामले में टीम द्वारा कोई भी सदस्य अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव / शरद चंद्र बाजपेयी / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top