RAJASTHAN

निगम का तीज महोत्सव कल मानसरोवर में, बनेगा वर्ल्ड का सबसे बड़ा घेवर

नगर निगम

जयपुर, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । नगर निगम ग्रेटर द्वारा 5 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन तीन बजे से मानसरोवर के मुहाना रोड पर स्थित अभिनंदन बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा। इस अवसर पर वर्ल्ड का सबसे बड़ा घेवर बनाया जाएगा। इसी घेवर से इस महोत्सव में आने वाली महिलाओं का मुहं मीठा करवाया जाएगा। गुलाबी नगरी की गुलाबी लहरिया थीम पर आयोजित इस महोत्सव में सावन की तीज को परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। तीज का झूला, घेवर, तीज की सवारी और पूजन, घूमर के साथ साथ तीज के महत्व को भी महिलाओं को बताया जाएगा।

नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि हर वर्ष तीज महोत्सव मनाया जाता रहा है राजस्थान की महिलाओं के लिए तीज का विशेष महत्व है। इस बार नगर निगम ग्रेटर शहर की सैकड़ों महिलाओं और विभिन्न महिला संगठनों के साथ फिर तीज उत्सव मनाने जा रहा है। इसमें महिलाओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। जिसमें मेहंदी, थाली मेकिंग, बणी ठणी, घेवर बनाने जैसी कई प्रतियोगिता होंगी। इसके साथ ही सबसे बड़ा घेवर बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा।

नगर निगम तीज महोत्सव में उपहार के रूप में पेड़ देगा ताकि महिला -शक्ति इस मुहिम में जुड़कर एक करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य में बढ़ चढ़ कर भाग ले सके। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हैंडमेड़ प्रोडक्ट की स्टॉल भी लगाई जाएगी।

तीज उत्सव में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड इस तीज उत्सव में निगम महिलाओं का मुहं घेवर से मीठा करवाएगा। यह कोई आम घेवर नहीं होगा’ बल्कि वर्ल्ड का सबसे बड़ा घेवर होगा। निगम घेवर के जरिए नया विश्व कीर्ति मान बनाने जा रहा है। अनुभवी हलवाई इस कीर्तिमान बनाने वाले घेवर को तैयार करने में लगे हैं। तैयार होने के बाद इसे तीज उत्सव में लोगों को दिखाया और खिलाया जाएगा। वहीं वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी इस दौरान वहां उपस्थित होगी साथ ही सैकड़ों महिलाएं भी इस अनूठे रिकॉर्ड की साक्षी बनेगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top