Haryana

पानीपत में टैक्स न भरने पर निगम ने चार प्रतिष्ठान किए सील

पानीपत नगर निगम फैक्ट्री को सील करने की  कार्रवाई करते हुए

एक दर्जन दागियों को जारी किया नोटिस

पानीपत, 28 अप्रैल (Udaipur Kiran) । पानीपत में नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कर की अदायगी नहीं करने पर चार प्रतिष्ठानाें काे सील कर दिया। जिसमें पानीपत की दाे फैक्ट्रियाें के अलावा एक स्कूल व एक निजी काराेबारी का प्रतिष्ठान शामिल है। निगम की इस कार्रवाई के दाैरान भारी संख्या में पुलिस बल माैजूद रहा। इसके अलावा टैक्स नहीं देने वाले करीब एक दर्जन उद्याेगाें तथा अन्य प्रतिष्ठानाें काे नाेटिस जारी किया गया है। निगम सूत्राें से मिली जानकारी के अनसार पानीपत के आर्य कन्या स्कूल पर नगर निगम का 14 लाख 40 हजार रुपए बकाया था, और विशाल टैक्सटाइल पर 12 लाख 60 हजार 266 रुपए व सुदर्शन स्पिनिंग मिल सैनी कॉलोनी पर 8 लाख 80 हजार 286 रुपए व बीएसबी स्पिनर्स पर पांच लाख पांच हजार 768 रुपए बकाया था। नगर निगम ने आज चाराें प्रतिष्ठानाें काे सील कर दिया।

नगर निगम ने इस कार्रवाई के बाद बाकी बकायादारों को चेताया है कि अगर उन्होंने भी जल्द बकाया राशि जमा न कराई तो ये कार्रवाई उन पर भी होगी। जिसकी प्रक्रिया जारी है। फैक्ट्रियों के अलावा कई दुकानों पर भी सीलिंग कार्रवाई की गई है। नगर निगम में पांच बड़े औद्योगिक घराने है जिनकी फैक्ट्री पर लाखों रुपए का टेक्स बकाया है जिनमें

नगर निगम के बकायेदार तपन कुमार गुप्ता की कुल देय राशि एक कराेड़ 74 लाख 45 हजार 703, दिल्ली गुजरात फ्लीट करियर प्राईवेट लिमिटेड की कुल देय राशि एक करोड़ 54 लाख 79 हजार, धर्मवीर गुलाटी की कुल देय राशि एक करोड़ 35 लाख 91 हजार 521, क्षत्रीय पंजाब खादी मदन लाल की कुल देय राशि 77 लाख आठ हजार 246, अनु कालरा की कुल देय राशि 74 लाख 86 हजार 719, चंचल जुनेजा की कुल देय राशि 72 लाख, अविनाश चंद्र की कुल देय राशि 69 लाख है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Most Popular

To Top