
-2018 के आईपीएस गौरव राजपुरोहित ने संभाला पुलिस उपायुक्त पूर्व का कार्यभार
-अब से पहले रेवाड़ी में एसपी के पद पर थे कार्यरत
गुरुग्राम, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला रेवाड़ी से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस गौरव राजपुरोहित ने सोमवार को पुलिस उपायुक्त पूर्व गुरुग्राम का कार्यभार संभाला। राजपुरोहित के पुलिस उपायुक्त पूर्व कार्यालय में पहुंचने पर सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रबंधकों व शाखा प्रभारियों ने उनका स्वागत किया।
गौरव राजपुरोहित-2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह दिल्ली आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर से बीटेक हैं। उन्होंने रेवाड़ी एसपी, डीसीपी ईस्ट सोनीपत सहित एएसपी असंध के तौर पर भी सेवाएं दी हैं। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ वार्ता की और उन्हें अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने ईस्ट जोन की सुरक्षा संबंधी जानकारी लेकर क्राइम कंट्रोल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान राजपुरोहित ने ईस्ट जोन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं बारे भी जानकारी हासिल की और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करते हुए जल्द ही रोडमैप तैयार करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि ईस्ट जोन को अपराध मुक्त करने के लिये हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ते साईबर अपराधों व नशे की रोकथाम उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। ईस्ट जोन की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीडि़त/फरियादों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करके उसका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय-समय पर आमजन के साथ बैठक कर उनका सहयोग लिया जाएगा। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
(Udaipur Kiran) हरियाणा
