Delhi

संविधान सपोर्ट ग्रुप ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

जंतर- मंतर पर संविधान सपोर्ट ग्रुप का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

नई दिल्ली, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । देश में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन में संविधान सपोर्ट ग्रुप ने आज जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया।

इस प्रदर्शन में संविधान सपोर्ट ग्रुप के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, आम नागरिको के साथ छात्र, कवि, लेखक, युवा इंजीनियर, युवा डॉक्टर, युवा वकील शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों का मानना है कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से चुनाव प्रक्रिया सरल हो जाएगी। इसके साथ ही सरकार को प्रभावी तरीके से काम करने का मौका मिलेगा।

संविधान समर्थन टीम द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में युवा कलाकारों के एक समूह ने जंतर-मंतर पर ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक के समर्थन में पेंटिंग बनाई। अपनी कला के माध्यम से सभी अपनी बात कह रहे थे। सभी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन में एकजुट हैं, क्योंकि यह देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

इस दौरान जंतर-मंतर पर पहुंचे अभिनेता वरुण शर्मा ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ बहुत अच्छी पहल है। तीन महीने से इस बारे में पढ़ रहा हूं। उन्होंने लोगो से कहा कि इस बारे में जितनी जानकारी प्राप्त कर सकें, उतनी जानकारी प्राप्त करें। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से बहुत समय बचेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह विचार देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा और चुनावों के प्रभावी और बेहतर आयोजन में मदद करेगा।

सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि देश की नींव चुनाव प्रणाली है और लोकतंत्र की नींव लगातार मजबूत चुनाव प्रणाली है। पांच साल की अवधि के दौरान, विभिन्न राज्यों में लगभग छह से सात बार चुनाव होते हैं।

उन्होंने कहा कि जब विधानसभा चुनाव होते हैं, तो आदर्श आचार संहिता लागू होती है, जो गति अवरोधक का काम करती है। अगर पूरे देश में एक साथ चुनाव हों, तो किसी प्रकार की रूकावट नही आएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Most Popular

To Top