Uttrakhand

जनता विकास के मुद्दे पर सरकार के साथ, कांग्रेस की रैली फ्लॉप शाे: महेंद्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट।

देहरादून, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने साेमवार काे नैनीताल में कांग्रेस के प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार देते हुए कहा कि उसके सभी आरोप आधारहीन और तथ्यों के विपरीत हैं। जनता विकास के मुद्दे पर सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नैनीताल में हुए कांग्रेसी प्रदर्शन को आपसी गुटबाजी के चलते जनता का ध्यान बांटने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य कर रही है। राज्य में आधारभूत संरचना,जनकल्याण, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक आदि सभी मोर्चों पर शानदार कार्य हो रहे हैं। रोजगार, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, नकल आदि को लेकर कांग्रेस के आरोप पूरी तरह निराधार एवं झूठ पर आधारित है।

प्रदेश के इतिहास की सर्वाधिक 17 हजार सरकारी नौकरियां धामी सरकार में दी गई हैं, वही 10 हजार नई नौकरियों पर प्रक्रिया गतिमान है। भाजपा सरकार ने जिस तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और ईमानदार भर्ती प्रक्रिया से यह सभी नियुक्तियां दी हैं। वह तो विपक्ष की कल्पना से भी परे हैं। कांग्रेस शासन में नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की बेल सींचकर युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना दिया था। सरकार कठोरतम नकल निरोधक कानून लेकर आयी और न केवल नकल माफियाओं पर लगाम लगाई, बल्कि एक के बाद एक सफलता से नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

धामी सरकार ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पांच दर्जन से अधिक भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जिसमें आईएएस आईएफएस समेत बड़ी संख्या में अधिकारी भी शामिल है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सूचना के लिए 1064 टोल फ्री नंबर और ऐप लॉच किया, जिसके आधार पर विजिलेंस घूसखोरों को कानूनी शिकंजे में ले रही है। वही महिला अपराधों समेत कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश का ट्रैक रिकॉर्ड इस दौरान शानदार रहा है। हम दंगाइयों को सबक सिखाने के लिए दंगारोधी कानून लेकर आए, लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून बनाकर कठोरतम कार्यवाही की गई। साथ ही मातृशक्ति को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर मजबूत करने का काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से मुद्दाविहीन एवं विचारहीन हो गई है। प्रदेश की जनता भी ऐसे प्रदर्शनों को गंभीरता से नहीं लेती है और विकास के मुद्दे पर सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top