Uttrakhand

उत्तराखंड में बढ़ते महिला अत्याचार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

गोपेश्वर में राज्य में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

-चमोली में प्रदेश सरकार का पुतला दहन

गोपेश्वर, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड राज्य में महिलाओं एवं मासूमों के साथ बढ़ते अत्याचार के विराेध में कांग्रेस ने शनिवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन किया।मुख्य तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा।

कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं और राज्य की भाजपा सरकार इन घटनाओं काे राेकरने असफल साबित हाे रही है। उन्होंने अंकिता भण्डारी से लेकर हेमा नेगी, पिंकी हत्याकांड, जैसे मामलाें का जिक्र करते हुए कहा कि हाल की घटनाएं मानवता को शर्मशार करने वाली हैं और देवभूमि की अस्मिता को कलंकित कर रही हैं।

बिष्ट ने आरोप लगाया कि महिला अपराधाें में उत्तराखंड राज्य सभी हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जबकि राज्य की भाजपा सरकार अपराधियाें काे संरक्षण देने का काम कर रही है। कांग्रेस ने इस सरकार काे सत्ता में बने रहने का काेई अधिकार नहीं मानते हुए इसका विराेध जारी रखने का संकल्प लिया।

इस विराेध प्रदर्शन में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, ऊषा रावत, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, मनीष नेगी, धीरेन्द्र गरोडिया, विजया कंडारी, अरुणा डंडवासी, देवेन्द्र फर्स्वाण, कुंवर सिंह भंडारी, भक्त दर्शन बिष्ट, मदनलाल सेमवासी, गोपाल रावत, सारिका देवी, बसंती देवी, किशोरी लाल सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

(Udaipur Kiran) / जगदीश पोखरियाल

Most Popular

To Top