Uttrakhand

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का फूंका पुतला, राहुल पर टिप्पणी से खफा

पुतला फूंकते हुए

हरिद्वार, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने खड़खड़ी चौक पर राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी को लेकर भाजपा सरकार का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया।

महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक तरविंदर मारवा व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा लगातार बयानबाजी से साफ है कि भाजपा हिंसा में विश्वास करती है और कांग्रेस गांधीवादी तरीके से इसका जवाब देगी।

पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार बढ़ती बेरोजगारों की समस्या को लेकर मुखर हैं, इसलिए भाजपा ध्यान भटकाने के लिए अपने नेताओं से बयानबाजी करवा रही है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में भाजपा सरकार को आईना दिखा रहे हैं।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल और यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी से भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top