Uttar Pradesh

कांग्रेसियों ने अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका

कांग्रेसियों ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला फूका
कांग्रेसियों ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला फूका

जौनपुर 31, जुलाई (Udaipur Kiran) । शहर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का बुधवार को शहर कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर पुतला फूंका।ज्ञात हो कि कल संसद की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भाजपा सांसद ने अपमानित करने की नीयत से अपशब्द का प्रयोग किया था। जिसके विरोध मे जौनपुर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे कृत्य की पुनरावृति होती है तो हम पुरजोर विरोध और आंदोलन करेंगे। जनहित की आवाज उठाने वाले हमारे नेता राहुल गांधी का अपमान हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का और देश की जनता का अपमान है और देश की जनता आपको सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उत्तर प्रदेश मे मिली जनादेश की पुनरावृति पूरे देश में होने जा रही है।

इस मौके पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप सोनकर, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमन सिन्हा, राजकुमार गुप्ता, अमित मिश्रा, पुष्कर, आदिल, अली हैदर, इक़बाल, पवनेश यादव मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव / शरद चंद्र बाजपेयी / Siyaram Pandey

Most Popular

To Top