
लखनऊ, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की विधानसभा के घेराव के लिए गोरखपुर से चलकर लखनऊ पहुंचें कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की मौत हो गयी। कार्यकर्ता के मौत की सूचना पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंचे। कुछ ही देर में वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट आयी। इस बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। प्रदर्शन के दौरान अजय राय भी कुछ देर के लिए बेहोश हो गये थे।
अस्पताल पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मृतक गोरखपुर का रहने वाला है। अपने चाचा के साथ वह आया था। अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद कार्यकर्ताओं ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं माैके पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समुचे घटनाक्रम की जांच की मांग किया हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पहुंचें। इससे पहले सिविल अस्पताल के बाहर एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीछे ढ़केल दिया। ब्रजेश पाठक ने मृतक के बारे में अस्पताल के चिकित्सकों से मिलकर पूरी जानकारी की।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मृतक की बॉडी कांग्रेस कार्यालय में गिरी हुई मिली थी। मृतक के चाचा ने मुझे फोन कर बताया। इसके बाद मैनें उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा, सिविल अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने मृतक के चाचा को बताया कि वह मृत हो चुका है। घटना के संबंध में पाेस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जायेगा। यह तकनीकी मामला है ताे पुलिस प्रशासन एवं पाेस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों काे कार्यवाही के लिए कहा गया है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान लगाये गये बैैरिकेडिंग के कारण गिरने से कार्यकर्ता की मौत हुई है। वह प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आया था।
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र
