Jharkhand

नगर निगम क्षेत्रों में जय हिन्द सभा आयोजित करेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी की फाइल फोटो

रांची, 16 मई (Udaipur Kiran) । झारखंड प्रदेश कांग्रेस 20 से 30 मई तक राज्य के नगर निगम क्षेत्रों में जय हिन्द सभा का आयोजन करेगी। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जय हिन्द सभा के सफल आयोजन को लेकर प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में पार्टी नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया है।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने बन्ना गुप्त को मानगो नगर निगम, रवीन्द्र सिंह को आदित्यपुर नगर निगम, यशस्विनी सहाय – रांची नगर निगम, अनुपमा सिंह – चास नगर निगम, जलेश्वर महतो – गिरिडीह नगर निगम, अजय दुबे – धनबाद नगर निगम, मुन्ना सिंह – हजारीबाग नगर निगम, बादल पत्रलेख – देवघर नगर निगम, केएन त्रिपाठी – मेदनीनगर नगर निगम का प्रभारी नियुक्त किया है।

मुंजनी ने बताया कि इन सभाओं में सेना के पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त कर्मी और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान हमारी सशस्त्र सेनाओं की ओर दिखाए गए सर्वोच्च शौर्य, बलिदान और देशभक्ति के प्रति सामूहिक सम्मान को प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने सभी प्रभारी को निर्देश दिया है कि संबंधित जिलाध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए जरूरी तैयारी तय करें।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top