Madhya Pradesh

मप्र: संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा: नेता प्रतिपक्ष सिंघार

नेता प्रतिपक्ष  सिंघार

भोपाल, 29 मई (Udaipur Kiran) । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तीन जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे संगठन सृजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजधानी भोपाल में एआईसीसी ऑब्जर्वर को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी करीब 10 साल बाद प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में आएंगे। यहां वे संगठन सृजन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एआईसीसी ने मप्र में संगठन सृजन अभियान के लिए 50 ऑब्जर्वर नियुक्त किये हैं।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गुरुवार काे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भितरघातियों को ब्लॉक और जिला स्तर पर चिन्हित कर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। राहुल गांधी जी की सोच है कि जो जमीन पर पार्टी के लिए काम करता है उसको सम्मान मिलना चाहिए। उन्हाेंनेकहाकि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में शुरू होने वाला यह संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और सशक्त करेगा। यह पहल युवाओं, किसानों, श्रमिकों और समाज के वंचित वर्गों को कांग्रेस के साथ पुनः जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों, प्रदेश कार्यकारिणी, राजनीतिक मामलों की समिति और सभी जिला अध्यक्षों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इसका उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और स्पष्ट रणनीति तैयार करना है।

उमंग सिंघार ने जोर देकर कहा कि यह आयोजन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि एक विचार यात्रा का प्रारंभ है। यह कांग्रेस की जड़ों को और गहरा करेगा और आगामी चुनावों में संगठन को मजबूती के साथ मैदान में उतारेगा। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की आवाज को बुलंद किया जाएगा और उनकी मेहनत को संगठन के शीर्ष स्तर तक पहुँचाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस में रहकर बीजेपी का काम करने वाले नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी भितरघातियों को चिन्हित करेगी। भितरघातियों को ब्लॉक और जिला स्तर पर चिन्हित कर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पार्टी से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा। कई कांग्रेस के कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है, उनको न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top