HimachalPradesh

रोजगार यात्राएं निकालने वाली कांग्रेस बताए, दो साल में कितनी नौकरियां दीं

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राकेश पठानिया।

धर्मशाला, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने शनिवार को प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार यात्राएं निकालने वाली कांग्रेस बताए कि दो साल में कितने युवाओं को नौकरी दी गई। भारत के नक्शे में बरोजगारों की लाईन में हिमाचल को नौंवे स्थान पर खड़ा कर दिया है। युवा अपने रिजल्ट आने का इंतजार करते करते ओवरएज हो रहे हैं।

पठानिया ने कहा कि डिजास्टर के नाम पर केंद्र से हजारों करोड़ मिलने के बाबजूद रोना रोने वाली सरकार बताए कि आखिर 142 करोड़ किसकी लापरवाही से खर्च नहीं हो पाए और लैप्स हो गए। आम जनता व कर्मचारियों को धन का रोना रोने वाले बताएं कि मंत्रियों की कोठियों को बनाने और उनके आराम के लिए लाखों रूपए कहां से आ रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने का दावा करने वाले सीएम बताएं कि धर्मशाला के लिए क्या किया। कंवेंशन सेंटर जो जयराम सरकार ने दिया था उसका काम क्यों शुरू नहीं हो पाया। युनिटि माल जो केंद्र का मैगा प्रोजेक्ट है उसका काम क्यों रोका गया है। केंद्रीय विवि के यदि वन विभाग को दिए जाने वाले धन में कमी करवाई है तो वह 12 करोड़ क्यों जमा नहीं करवा पाए। क्या यह सब कांगड़ा से भेदभाव नहीं है। मात्र पशुपालन मंत्री देकर आपने पल्ला झाड़ लिया, ऐसा सौतेला व्यवहार किसलिए किया जा रहा है। पर्यटकों को कांगड़ा या धर्मशाला लाने के लिए क्या किया जा रहा है। हिमकेयर बंद कर गरीब व मध्यवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। लोग अस्पतालों में महंगा इलाज करवाने को मजबूर हैं।

उप मुख्य सचेतक पर लगाया फ्लैग कोड के दुरुपयोग का आरोप

पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने डिप्टी चीफ व्हिप पर फ्लैग कोड का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पायलट लगाना और तिरंगे का दुरूपयोग करना दुर्भायपूर्ण है। ऐसा वाक्य देश में पहली बार देखने को मिला है। इस पर सरकार व प्रशासन को सख्ती से पेश आना चाहिए यह निदंनीय है।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया शुक्ला

Most Popular

To Top