Uttar Pradesh

कांग्रेस ने संविधान को कमजोर किया : पवन मिश्र

फोटो

देवरिया, 26 जनवरी (Udaipur Kiran) । भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा गौरव संविधान अभियान के अंतर्गत पथरदेवा विधानसभा के रामनगर गांव के अनुसूचित बस्ती में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि हमे अपने इतिहास पर गर्व करना चाहिए और सपा एवं कांग्रेस के लोगों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। जिनके “खाने के दांत और, दिखाने के और” हैं। ये लोग संविधान की किताब तो हाथ में रखते हैं, लेकिन कभी उसे पढ़ते नहीं।

उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी को न भारत के इतिहास की जानकारी है, न ही उनमें देश की सांस्कृतिक समझ है। इनके स्पीच राइटर कुछ भी लिख देते हैं और ये कहीं का कहीं पढ़ देते हैं। भाजपा मण्डल अध्यक्ष जिप्पू शाही ने कहा कि कांग्रेस ने न केवल संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा बल्कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को भी बार-बार अपमानित किया तथा देश को बदनाम किया।

भाजपा नेता युगल किशोर तिवारी ने कहा कि सरकार ने बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थों का विकास किया। संविधान की भावना के अनुरूप एससी-एसटी, ओबीसी, महिलाओं और गरीबों को सशक्त किया। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर उनको नमन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कुँवर राय, ध्रुवदेव शाही, रविन्द्र कुशवाहा, विवेक दत्त राय, सरोज मिश्र, ध्रुवदेव सिंह, अमावस, शम्भू गिरी, ध्रुवदेव शर्मा, घनश्याम प्रसाद, मुकेश राय, तौफीक सिद्दीकी, रमापति आदिउपस्थित रहे।

वहीं, भाजपा पिछड़ा मोर्चा द्वारा देवरिया नगर स्थित शुगर मिल प्रांगण में बूथ संख्या 253 पर संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कम्बल वितरण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि हम भारतीयों को अपने संविधान पर गर्व है ।संविधान गौरव अभियान की शुरुआत के वक्त हमें अपने इतिहास पर गर्व करना चाहिए और उन लोगों के प्रति सतर्क रहना चाहिए जिनके खाने के दांत और, दिखाने केऔर हैं। उन्होंने कहा कि वोटबैंक, तुष्टिकरण, परिवारवाद और सत्ता स्वार्थ में कांग्रेस ने न केवल संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा बल्कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को भी बार-बार अपमानित किया तथा देश को बदनाम किया। कार्यक्रम में पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद चौरसिया, विजय बेलदार, रंजीत सिंह, विपिन यादव, आकाश मधेशिया, अज्जू वारसी, पवन तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, सुनील गोंड, गुलाब बांसफोड़, मुन्ना बांसफोड़, नन्हकू बनासगोड़, सुरेश प्रसाद, कमलेश गोंड, शंभू गोंड आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / ज्योति पाठक

Most Popular

To Top