Chhattisgarh

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने न्याय यात्रा मार्ग का क‍िया न‍िरीक्षण

गिरोदपुरी में गुरु गद्दी का दर्शन कर न्‍याय यात्रा मार्ग का न‍िरीक्षण क‍िया

रायपुर, 25 सितंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज बुधवार काे कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ गिरोदपुरी में गुरु गद्दी का दर्शन कर छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के मार्ग का निरीक्षण कर तैयारी को अंतिम रूप दिया। उल्लेखनीय है कि न्याय यात्रा 27 सितंबर से गिरोदपुरी से शुरू हो कर 2 अक्टूबर को गांधी मैदान में समाप्त होगी, जहाँ विशाल आम सभा का आयोजन किया जाएगा।

गिरोदपुरी मार्ग निरीक्षण में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ महामंत्री मलकीत गेंदु विधायक संदीप साहू, कविता प्राणलहरे, शेष राज हरवंश, संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, सुबोध हरितवाल महेंद्र छाबड़ा, सुरेन्द्र शर्मा, शैलेश त्रिवेदी, शिव ठाकुर, सुनील माहेश्वरी, प्रेम चंद जायसी अशोक राज आहूजा, हितेंद्र ठाकुर, उद्योराम वर्मा, शारिक खान, पप्पू बंजारे, सुशील शर्मा, सुमित दास, राजेश चौबे, प्रमोद तिवारी, पंकज मिश्रा, प्रभजोत लाडी, लता जाटवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल

Most Popular

To Top