Uttrakhand

केदारनाथ धाम को लेकर भ्रम फैला रही कांग्रेसः डॉ विशाल गर्ग

यज्ञ करते हुए

हरिद्वार, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग के संयोजन में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम स्थित अग्रसेन घाट पर कांग्रेस की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। इस दौरान डॉ. विशाल गर्ग ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक बाबा केदारनाथ धाम को लेकर भ्रम फैला रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य कैबिनेट में उत्तराखंड के चारों धाम के नाम पर अन्यंत्र कहीं भी मंदिर या ट्रस्ट आदि बनाए जाने के खिलाफ कड़ा कानून लाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं भी इस संबंध में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए इसे लेकर लोगों के बीच भ्रम और झूठ फैला रही है। जनता सब समझती है और कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top