Uttar Pradesh

कांग्रेस, सपा ने डॉ अंबेडकर का किया अपमान, भाजपा ने दिया सम्मान: शिवराम सिंह

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के चित्र पर नमन करते जिला अध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह

कानपुर, 25 जनवरी (Udaipur Kiran) । कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी पार्टियों ने संविधान का गला घोंटने का कोई अवसर नहीं छोड़ा अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ी जातियों को आरक्षण मिले इसके लिए कभी कोई प्रयास नहीं किया। कांग्रेस संविधान की हत्या करने वाली पार्टी है। भाजपा दलित, शोषित, वंचितों की लगातार चिंता कर रही है। डॉ. अंबेडकर ने हिंदू कोड बिल का मसौदा तैयार किया था। जो महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक प्रगतिशील कानून था, लेकिन कांग्रेस ने इस बिल को पास नहीं किया। यह बातें शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह ने कही।

संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा दक्षिण जिले में सभी 1147 बूथों पर हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने किदवई नगर विधानसभा के बूथ नंबर 256 पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन कर भारतीय संविधान के प्रस्ताव एवं नीति निर्देशक तत्वों को पढ़ा। इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हरजिंदर नगर इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 247 पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने सेंट मैरी कॉन्वेंट के बूथ संख्या 18 क्षेत्रीय महामंत्री पूनम सिंह ने ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बूथ संख्या 191 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने नर्चर इंटरनेशनल स्कूल के बूथ संख्या 179 में कार्यक्रम में शामिल रहे। बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने संविधान बदलने के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 1952 के चुनाव में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को हराने के लिए कम्युनिस्टों के साथ मिलकर रणनीति तैयार कर बाबा साहेब को चुनाव हराया। 1954 में उपचुनाव में बाबा साहब ने फिर से चुनाव लड़ने की कोशिश की तो कांग्रेस ने उनके सहायक को तोड़ कर उसी को डॉ अंबेडकर के खिलाफ लड़ाने का काम किया। जेब में संविधान लेकर घूम रहे राहुल गांधी जनता को भ्रमित कर रहे हैं। कार्यक्रम में कौशल किशोर दीक्षित, विनोद शुक्ला, रामदेव शुक्ल, राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, शिवपूजन सविता, अर्जुन बेरिया, वीरेंद्र दिवाकर, राजन चौहान, संजय कटियार आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Most Popular

To Top