Haryana

कांग्रेस बताए कि क्या उसने 60-70 साल के शासन में कहीं भी सभी फसलों पर एमएसपी दी: नायब सैनी

-किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरा, कहा- मुआवजा के नाम पर 2-2 रुपये का चेक किसानों को देते हुए उन्हें शर्म क्यों नहीं आई

चंडीगढ़, 25 सितंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस को जोरदार तरीके से घेरा। कांग्रेस की हुड्डा सरकार के शासनकाल में किसानों की दुर्दशा और उन पर हुए अत्याचारों को लेकर नायब सिंह सैनी ने अपने एक्स हैंडल से कांग्रेस से सवालों की बौछार कर दी।

नायब सिंह सैनी ने किसानों को लेकर जो सवाल पहले किए, उनसे कांग्रेस झल्ला रही है और अब फिर सैनी का हमला कांग्रेस और हुड्डा पर भारी पड़ रहा है। दरअसल, नायब सैनी ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों से छल किया है। किसानों को लूटने वाली देश में अगर कोई एक पार्टी है तो वो कांग्रेस है। हरियाणा का किसान तो कांग्रेस द्वारा किसानों की जमीन तक की लूट का गवाह है। चुनाव आने पर किसान हितैषी बनने का ढोंग करने वाली कांग्रेस पार्टी और बापू-बेटे से कुछ सवाल पूछते हुए चुनौती देता हूं कि वे इसका जवाब दें।

ये पूछे सवाल, मांगा जवाब ः

1- भाजपा ने हरियाणा को सभी 24 फसलों में एमएसपी देने वाला देश का पहला राज्य बनाया है। कांग्रेस बताए कि अपने 60-70 साल के शासन में कभी भी और कहीं भी सभी फसलों पर एमएसपी दी है?

2- किसानों को सलाना 6 हजार देने की शुरुआत भाजपा की मोदी सरकार ने की है। हुड्डा और राहुल गांधी जवाब दें कि इतिहास के 70 साल में अब तक कभी भी उन्होंने किसानों को नियमित सलाना राशि कभी दी है?

3- भाजपा सरकार ने हरियाणा के किसानों को खराबे पर मुआवजा दिया है। हुड्डा जवाब दें कि मुआवजा के नाम 2-2 रुपये का चेक किसानों को देते हुए उन्हें शर्म क्यों नहीं आई?

4- भाजपा के 10 साल के शासन में किसान की एक इंच जमीन पर किसी की बुरी नजर नहीं लगने दी। हुड्डा बताएं कि किसानों की जमीन छीनकर दामाद जी को देने के बाद किसानों से किस मुंह से नजर मिलाते हैं?

5- कांग्रेस और उसके सीएलयू गैंग के चाल-चेहरे-चरित्र को हरियाणा का एक-एक किसान पहचानता है। अगर राहुल गांधी और हुड्डा किसानों से कान पकड़कर सौ बार भी माफ़ी मांगे तो भी किसानों के साथ की गई अपनी गलती से मुक्त नहीं होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top