
रायपुर, 18 फरवरी (Udaipur Kiran) । भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने नगरीय निकाय के नतीजों और पंचायतों के रुझानों को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, बोरिया बिस्तर बांधकर कांग्रेस को इटली चले जाना चाहिए। पंजाब का दायित्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया गया है, हिमालय भी पास है, वहीं से तप करने निकल जाना चाहिए।
पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, नैतिकता के आधार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भी इस्तीफा देकर ओडिशा शिफ्ट हो जाना चाहिए। हार हुई, जनादेश स्वीकार करने के लिए होता है।
—————
(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर
