Madhya Pradesh

कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ ने मंत्री शाह और देवड़ा के विवादित बयान पर जताया विरोध

कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ ने मंत्री शाह और देवड़ा के विवादित बयान पर जताया विराेध

भोपाल, 17 मई (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना काे लेकर दिए विवादित बयान के बाद सियासी पारा बढ़ गया है। कांग्रेस लगातार विरोध दर्ज कर रही है। इसी कड़ी में अब भूतपूर्व सैनिक भी उतर आए हैं और उन्होंने भी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के बैनर तले शनिवार काे कई सैन्य अधिकारी इकट्ठा हुए और उन्होंने नेताओं के बयानों पर नाराजगी जताई और सरकार से उनकी बर्खास्तगी की मांग की, पूर्व सैन्य अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे।

मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर अब सैन्य अधिकारियों की नाराजगी सामने आई है। मंत्री शाह के बयान पर पहली बार पूर्व सैन्य अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी नाराजगी जताई है। भाेपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव , विंग कमांडर अरुण पाण्डेय ने मंत्री शाह के बयान को सेना के लिए बेहद अपमानजनक बताया। इस दौरान मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय सेना किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति की नहीं, बल्कि संविधान और राष्ट्र की सेवा करती है। सेना किसी नेता के चरणों में नतमस्तक नहीं होती, बल्कि वह सिर्फ भारत माता के प्रति समर्पित रहती है।

बतौर पूर्व सैनिक हमें सेना के अपमान ने बहुत आघात पहुंचाया है। अगर नेताओं के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं होगी, तो देशभर के पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की तोड़ मरोड़कर बयान पेश करने की दलील गलत है। उन्होंने कहा कि, सब भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की तारीफ कर रहे है और प्रदेश सरकार के मंत्री इस तरह अपमानित कर रहे है इसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिटायर सैन्य अधिकारियों ने अब तक मंत्री पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी और हैरानी जताई है। इसके साथ उन्होंने कहा कि, अगर जल्द ही सरकार एक्शन नहीं लेती है तो पूरे देश में एक्स सैन्य जवान और अधिकारी सड़को पर उतरकर विरोध जताएंगे। अधिकारियों ने कहा कि कोर्ट ने मामलें में खुद संज्ञान लिया, हम इसकी तारीफ करते है अब ऐसे बयान देने वालो को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं रहा, बल्कि यह साफ दर्शाता है कि वोट बैंक की राजनीति में अब सेना को भी खींचा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सेना देश के लिए नतमस्तक होती है, न कि किसी पार्टी के लिए। उन्होंने स्पष्ट कहा, राजनीति में सीमा का ध्यान रखना चाहिए। जो देश के जवान के मनोबल को तोड़ने का काम करेगा, वह देशद्रोही के समान होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top