Uttrakhand

कांग्रेस अध्यक्ष ने खटीमा गोलीकांड की बरसी पर किया याद

पुष्पांजलि अर्पित करते हुए

हरिद्वार, 01 सितंबर (Udaipur Kiran) । मायापुर स्थित यूनियन भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज खटीमा गोलीकांड की बरसी है आज ही के दिन उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर हमारे क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत उत्तराखंड राज्य के ली दी थी।

श्रद्धांजलि सभा में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर, राजीव भार्गव, वरूण बालियान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता जोशी, महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास,मण्डल अध्यक्ष अजय गिरी, मुकुल जोशी, अशोक गुप्ता, लक्ष्मण हाण्डा, मोहित शर्मा, मुन्ना मास्टर, दिनेश व्यास, सरदार रमणीक सिंह आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top