Uttar Pradesh

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता: फोटो बच्चा गुप्ता

वाराणसी, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 82वां जन्मदिन रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कैंप कार्यालय पर जुटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना कर जन्मदिन की बधाई दी।

जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने संयुक्त रूप से पार्टी अध्यक्ष के विशाल व्यक्तित्व की चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि आज खड़गे देश की राजनीति में रोल मॉडल हैं। देश की सबसे बड़ी और पुरानी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। आज कांग्रेस पार्टी उनके दीर्घकालिक राजनीतिक अनुभवों का लाभ लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। खड़गे संसद के पटल पर जब-जब बोलते हैं, सरकार के कारनामों की पोल खोलते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के पहले दक्षिण भारत के इस नेता को हिंदी हार्टलैंड में कांग्रेस विरोधी हल्के में लेते थे। मगर 2014 से 2019 के बीच सदन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तर्क और बेबाकी से कई मुद्दों पर सरकार को घेरा तब लोग उनके नेतृत्व के कायल हो गए। खड़गे का पूरा बचपन बेहद दर्द और पीड़ा में गुजरा है, उनकी जवानी अभाव और संघर्षों में…. मगर उन्होंने कभी हार नहीं मानी, परिस्थितियां चाहे जैसी हो, उन्होंने साहसपूर्वक लड़ा।

जन्मदिन मनाने में अशोक सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, जितेन्द्र सेठ, डॉ राजेश गुप्ता, विनोद सिंह, राजीव राम, राजीव गौतम, संतोष मौर्य आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top