-हिसार के आदमपुर में जल्द लगेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
चंडीगढ़, 20 मार्च (Udaipur Kiran) । लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर सिंह फरटिया ने उनके सब-डिवीजन अस्पताल को अपग्रेड करके 100 बिस्तर का बनाने के फैसले के लिए सदन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व सरकार का आभार जताया।
सदन में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पदों का मुद्दा भी उठाया। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार 551 डॉक्टरों का चयन कर चुकी है। उनकी ज्वाइनिंग के बाद जल्द ही रिक्त पदों पर उनकी नियुक्ति की जाएगी।
कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश के सवाल पर पब्लिक हेल्थ मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि आमदपुर कस्बे में सीवरेज सुविधा पर काम चल रहा है। यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है। चंद्रप्रकाश ने इस कार्य में धांधली होने का आरोप भी लगाया। इस पर गंगवा ने बताया कि कुछ शिकायतें आई थीं। उनकी जांच करवाई गई लेकिन कोई अनियमितता नहीं मिली। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में थोड़ा बदलाव करने से भी देरी हुई। पहले सीवरेज के मेनहॉल ईंटों के बनाए जाने थे लेकिन जमीनी पानी की समस्या को देखते हुए सीसी के मेनहॉल बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीवरेज प्रोजेक्ट इसी साल दिसंबर पर पूरा हो जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
