Jharkhand

भाजपा के नेता लगातार कर रहे सेना का अपमान : कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी की फाइल फोटो

रांची, 16 मई (Udaipur Kiran) । भाजपा के नेता लगातार देश की सेना का अपमान कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने इसे लेकर एक अभियान छेड़ रखा है। यह बातें प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति ने शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि देश की सेना और सैनिक मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। यह बात पूरी तरह बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य और विजय का श्रेय लूटने के फेर में प्रधानमंत्री की चापलूसी करने की सारी सीमाओं को भाजपा नेता लांघ चुके हैं।

उन्‍होंने कहा कि यदि चापलूसी की ओलंपिक प्रतिस्पर्धा होती तो पूरे विश्व में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदकों के साथ भाजपा के चापलूसवीर पहले पायदान पर होंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं का राजनीतिक और चारित्रिक संस्कार पूरे देश के सामने प्रतिदिन उजागर हो रहा है। पहले मंत्री विजय शाह ने सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान किया। इसके बाद भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने तिरंगे का अपमान किया और अब मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना और सैनिकों के बारे में अपमानजनक बातें कही। बावजूद इसके भाजपा की ओर से ऐसे नेताओं पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसा लगता है कि इसपर पार्टी की मौन सहमति है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top