Uttar Pradesh

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस ने भाजपा सरकार ​के खिलाफ जारी किया पोस्टर

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पीसी
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस भाजपा सरकार ​के खिलाफ पोस्टर जारी करते हुए

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी सफाई

वाराणसी,21 अप्रैल (Udaipur Kiran) । महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोमवार को यहां भाजपा सरकार के खिलाफ आयोजित पत्रकार वार्ता में बड़ा हमला बोला। उन्होंने पोस्टर जारी कर केंद्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध, जजों को धमकाने और सरकारी मशीनरी, ईडी के जमकर दुरुपयोग का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नेशनल हेराल्ड मामले में देश का ध्यान भटकाने के लिए तथ्यों को तोड़ मरोड़ रही है। देश के सामने मौजूद महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही हैं। सरकार की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम के तथ्यों को तोड़ा मरोड़ा जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि हाल में ही गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन से बौखलाई भाजपा सरकार ने फिर कांग्रेस पर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) को अपनी पसंदीदा कार्य में लगा दिया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ​के खिलाफ ईडी की ओर से दायर कथित आरोप पत्र कुछ और नही वरन विशुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र है।

उन्होंने दावा किया कि गांधी परिवार का हर सदस्य चाहे वह राजनीति में हो या नही भाजपा उसे निशाना बना रही है। बिडंबना है कि पहली बार मनी लांड्रिंग के ऐसे आरोप इन मामलों में लगाए जा रहे है,जिसमें एक भी पैसा या संपति हंस्तातंरित नही की गई। बैलेंस सीट को कर्जमुक्त बनाने के लिए कर्ज की इक्विटी में बदला जाता है। यह एक आम प्रथा हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार पर मनगढ़न्त मामलों में साजिश रची जा रही है। इसमें सरकारी मशीनरी का भी जमकर दुरूपयोग हो रहा है।

अलका लांबा ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े तथ्यों को भी रखा। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड ने अंग्रेजों से युद्ध में हिस्सा लिया, यह देश की धरोहर है। अंग्रेजों को इस अखबार से इतना खतरा महसूस हुआ कि उन्होंने 1942 में भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान इस पर प्रतिबंध लगा दिया। नेशनल हेराल्ड सिर्फ एक अखबार नहीं, बल्कि आज़ादी की लड़ाई का प्रतीक है। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजों ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। भाजपा सरकार इस ऐतिहासिक संस्था को बदनाम करने की साजिश कर रही है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार में दम हो तो साबित करके दिखाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इसके खिलाफ पूरे देश में सड़कों पर निकलेंगे।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी से भाजपा सरकार डरी हुई है। पहले राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी। उनका अलॉट बंगला छीन लिया और सुरक्षा छीन ली। बाद में कोर्ट ने सब वापस किया। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने चुनाव में भाजपा को बहुमत से रोका है। इसी से भाजपा सरकार बौखलाई हुई है। एक सवाल के जबाब में अलका ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार आने के 10 महीने में ये सब लोग जेल में जाएंगे। वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,महिला प्रदेश अध्यक्ष,वाराणसी जिला और महानगर के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top