मुंबई, 26 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । अहमदनगर जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात की बेटी जयश्री थोरात के बारे में विवादित व्यक्तव्य करने वाले नेता वसंत देशमुख के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी अड़ गई है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नाना पटोले ने इस मामले में आरोपित वसंत देशमुख पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार वसंत देशमुख ने कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात की बेटी जयश्री थोरात के विरुद्ध अनर्गल व्यक्तव्य दिया था। इसे लेकर अहमदनगर जिले में माहौल गरमा गया था। कांग्रेस नेताओं ने अहमदनगर में पुलिस अधीक्षन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था, इससे वसंत देशमुख सहित अन्य समर्थक कार्यकर्ताओं के विरुद्ध संगमनेश्वर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और मामले की छानबीन जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि वसंत देशमुख का व्यक्तव्य राज्य की महिलाओं का अपमान है और उनपर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुजय विखे पाटिल ने भी इस मामले में आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
(Udaipur Kiran) यादव
