Jharkhand

राजनीतिक नौटंकी है तिरंगा यात्रा: कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी की फाइल तस्‍वीर

रांची, 14 मई (Udaipur Kiran) ।

देशभक्ति का लबादा ओढ़कर भाजपा एक बार फिर अपनी पुरानी सांप्रदायिक चालों पर उतर आई है। ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा दरअसल तिरंगे की आड़ में राजनीतिक नौटंकी और आगामी चुनाव को ध्रुवीकरण के ज़रिये जीतने की कोशिश है।

यह बातें प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नेता ऋषिकेश सिंह ने बुधवार को कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा बताये कि क्या तिरंगा यात्रा का मकसद वाकई देशप्रेम है या सिर्फ़ ध्रुवीकरण और ओछी राजनीति का हथकंडा। जनता अब जान चुकी है कि जब-जब चुनाव आता है तो भाजपा को तिरंगा याद आता है।

प्रवक्ता ने कहा कि तिरंगा किसी पार्टी की जागीर नहीं है। कांग्रेस हर मंच पर भाजपा की इस तिरंगा यात्रा की आड़ में राजनीतिक नौटंकी का पर्दाफाश करेगी।

देश में 26 नागरिकों की धर्म पूछ कर निर्मम हत्या कर दी गई, पूछ के एरिया में 15 से ज्यादा सिविलियन की हत्या कर दी गई और सैकड़ों लोग घायल हैं, सात सेना के जवान और अधिकारी शहीद हो गए उनका राष्ट्रीय शोक मनाने की जगह भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर राजनीतिक नौटंकी कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top