जम्मू, 25 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला किया। चुग ने कहा कि उमर अब्दुल्ला अपने चुनावी वादों को पूरा करने की बजाय सिर्फ विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के लोगों की भलाई के लिए काम करने की बजाय चुनावी राजनीति में सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
चुग जम्मू में भाजपा संगठन पर्व ki प्रदेश स्तर की कार्यशाला को संबोधित करने आये थे कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और इंडी अलायंस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गाँधी और उनके गठबंधन के साथी संविधान में निहित डॉ अंबेडकर के आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं, भाजपा देश के दलितों पिछडो पहाड़ियों के आरक्षण को छीनने नहीं देगी।
चुग ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पहाड़ी समुदाय को दिया गया आरक्षण भी नहीं छीनने देने। उन्होंने कहा कि यह आरक्षण पहाड़ी समुदाय के लिए ऐतिहासिक कदम है और भाजपा इसे पूरी तरह से सुरक्षित रखेगी।
चुग ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भी तीखा हमला किया और कहा कि कांग्रेस ने अपने पूरे इतिहास में डॉ अंबेडकर का सिर्फ अपमान और तिरस्कार किया उनके विचारों और उनके द्वारा किए गए संघर्षों को नकारने का काम किया, वहीँ भाजपा ने हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मान दिया है। जिस कांग्रेस पार्टी ने लगातार बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया, उनका विरोध किया, उनका मंत्रिमंडल से इस्तीफा मांगा, आज ये कांग्रेस के लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है देश इसे कभी नहीं भूल सकता और देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
चुग ने कहा कि भाजपा हमेशा गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा करती है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छु रहा है।
भाजपा कार्यकर्ता अपने आदर्शों से कभी पीछे नहीं हटते और देश के हर नागरिक की बेहतरी के लिए काम करते है” चुग ने जोड़ा।
—————
(Udaipur Kiran) / राधा पंडिता
