Uttar Pradesh

कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर की थी संविधान की हत्या : मीना चौबे 

कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर की थी संविधान की हत्या--मीना चौबे
कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर की थी संविधान की हत्या--मीना चौबे
कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर की थी संविधान की हत्या--मीना चौबे

सुलतानपुर, 7 जनवरी (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने संविधान गौरव अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर संविधान की हत्या की थी। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब डाॅ. आंबेडकर को अपमानित किया। उनको भारत रत्न तक नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि जबकि नेहरू व इन्दिरा गांधी ने अपनी सरकार रहते ही भारत रत्न ले लिया। जबकि राजीव गांधी को कांग्रेस सरकार ने भारत रत्न दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर में आयोजित जिला बैठक में मीना चौबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने की अफवाह फैलाई और लोगों को दिग्भ्रमित किया। भाजपा ने हमेशा संविधान व बाबा साहब का सम्मान किया। मोदी सरकार ने बाबा साहब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। उन्होंने बताया कि 11 से 25 जनवरी तक चलने वाले अभियान के जरिये भाजपा खासतौर पर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों तक पहुंचेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान गौरव अभियान को सफल बनाने के लिए जिला व मंडल स्तर पर टोलियां गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि मूल संविधान में समाजवादी और सेक्यूलर शब्द नही थे। कांग्रेस ने संविधान की आत्मा का गला घोंटने का काम किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र कुमार ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्ता

Most Popular

To Top