West Bengal

महिलाओं के साथ दुराचार के खिलाफ कांग्रेस का थाना घेराव

कांग्रेस का थाना घेराव

सिलीगुड़ी, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके बावजूद इसके प्रदेश का पुलिस प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शनिवार प्रदेशव्यापी थाना घेराव कार्यक्रम किया है। इसी क्रम में शनिवार को दार्जिलिंग जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सिलीगुड़ी थाने में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष शंकर मालाकार के नेतृत्व में थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस के दार्जिलिंग जिलाध्यक्ष शंकर मालाकार ने कहा कि राज्य की महिलाएं असुरक्षित हैं। पुलिस को ऐसे असामाजिक कृत्यों के खिलाफ कोई कड़ा रुख अपनाना चाहिए।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top