Chhattisgarh

धमतरी में सीमेंट की मूल्य वृद्ध‍ि को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष,विधायक गण और अन्य नेता गण मौजूद।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए  कांग्रेस नेता।

धमतरी , 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रति बोरी सीमेंट की कीमत में 50 रुपये वृद्धि करने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने 12 सितंबर को शहर के गांधी मैदान पर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना देकर दाम पहले की तरह सामान्य करने की मांग की है। मांगे पूरी नहीं होने पर कांग्रेसियों ने जनहित में सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है। कांग्रेस की धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सारी संपदा से युक्त है। यहां उपलब्ध कोयला, बिजली के दाम में किसी तरह वृद्धि नहीं हुई है फिर भी प्रदेश में बैठे भाजपा की सरकार सीमेंट के दाम में प्रति बोरी 50 रुपये बढ़ाकर आम आदमी के ऊपर बोझ बढ़ा दिया है।

प्रदेश में बैठे विष्णु देव की सरकार जब तक सीमेंट के बढ़े हुए दाम को सामान्य नहीं करती है, तब तक कांग्रेस जनता के हित में आवाज उठाकर सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेगी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार के नौ माह में प्रदेश में युवाओं का शोषण हुआ है। महिलाओं पर अत्याचार हो रही है। लोगों पर लाठी चार्ज किया जा रहा है। दबावपूर्ण व दमनपूर्वक सरकार चल रही है। लूट और ठगों की सरकार हो गई है। कमीशनखोरी के लिए सीमेंट के दाम में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। जब तक राज्य सरकार सीमेंट के दाम में बढ़े हुए 50 रुपये को वापस नहीं लेते हैं, तब तक भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगा।

धरना को कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने संबोधित करते हुए कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार निसहाय की सरकार है। कमीशनखोरी के लिए सीमेंट के दाम में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। राज्य सरकार इसे जल्द ही वापस लें, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन को विधायक सिहावा अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक द्वय लेखराम साहू, डा लक्ष्मी ध्रुव सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भी संबोधित करते हुए भाजपा के विष्णुदेव सरकार पर कई आरोप लगाए। नेताओं का आरोप है कि सीमेंट कंपनी राज्य सरकार से सांठगांठ कर सीमेंट के मूल्य में वृद्धि कर रही हैं। धरना प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, जिला पंचायत सदस्य तारिणी चन्द्राकर, मोहन लालवानी,अरविंद दोशी, राजकुमारी दीवान,अरविंद दोशी, होरीराम साहू, अमरदीप साहू, सलीम रोकड़िया, डिहूराम साहू, दीपक सोनकर, केन्द्र कुमार पेंदरिया, गुरू गोपाल गोस्वामी, कृष्ण कुमार मरकाम, तारिक रजा कादरी, वसीम खिलची, वीसू देवांगन, सहदेव साहू, पोषण साहू, केशव साहू, रूपरेन्द्र साहू, डाकवर साहू, रवि निर्वाण समेत कांग्रेसी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top